आधुनिक भारत के महान शिल्पकार हैं डॉ हेडगेवारः डॉ संजय सिंह





 

*-शारदा नारायण हास्पिटल में मनाई गई संघ संस्थापक की जयंती*

मऊः एक अप्रैल 1889 को नागपुर में जन्में डॉ केशव बलिराम हेडवेगार आधुनिक भारत के महान शिल्पकार हैं। मेडिकल चिकित्सा के लिए कलकत्ता जाने के बाद क्रांतिकारियों से इनका जुड़ाव हुआ। वापस आने पर काग्रेस से जुड़कर आपने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया पर खिलाफत आंदोलन के बाद हुए सांप्रदायिक दंगों के कारण इन्होंने कांग्रेस छोड़कर विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना किया। हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार एवं संस्कारों के लिए सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों को केंद्र रखते हुए वह पहले सरसंघचालक बने। उनके नेतृत्व में सनातन संस्कृति के विकास के साथ देश के उन्नयन के लिए संघ द्वारा किया गया योगदान अतुल्य है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवक संगठन है। यह हेडगेवार जी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार सोमवार को डॉ हेडगेवार की जयंती पर व्यक्त किया। शारदा नारायण हास्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रहे थे। इस दौरान मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह, आर्थोसर्जन डॉ राहुल कुमार, न्यूरोसर्जन डॉ रुपेश सिंह आदि ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< न ही मैं टूटूंगा और न ही क्षेत्र छोड़कर जाऊंगा : राजीव राय 
चुनावो के बीच कारागार मंत्री ने प्रेस वार्ता कर दिया बड़ा बयान >>