अरविंद राजभर ही लड़ेंगे घोसी से चुनाव , भाजपा करेगी प्रचार





 

मऊ। भारतीय जनता पार्टी तथा सुभासपा द्वारा संयुक्त रूप से जिला के कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आहूत की गई। एस आर प्लाजा भुजौटी में भाजपा तथा सुभासपा की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई।इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सहेजा तथा उनका उत्साह वर्धन करते हुए कहा की लोकसभा चुनाव घोषित हो चुका है सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से अपने दाईतवों और कर्तव्यों के निर्वहन के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दे।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जोर देकर कहा की भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए घोसी लोकसभा में कमल खिलाएंगे ऐसा हम सब को पूर्ण विश्वास है।नगर विकास एवम ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया तथा कहा कि यह हम सब का सौभाग्य है की मोदी जी जैसा कर्मठ राष्ट्रभक्त हमारे देश का प्रधानमंत्री है जो दिन रात अपने देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंके हुए है। मोदी जी बिना किसी भेद भाव के जाति पंथ क्षेत्र और भाषा से परे जाकर भारत माता की सेवा कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा की भाजपा और सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी को घोसी लोकसभा में जिताकर मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे।इस अवसर पर सुभासपा से घोसी लोकसभा के लिए घोषित प्रत्याशी अरविंद राजभर ने भी जिला कार्यकर्ता की बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवम कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा तथा घोसी लोकसभा को भारी मतों से जितने का आश्वासन दिया। अरविंद राजभर ने कहा की भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ता अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर गठबंधन को मजबूत करें और घोसी लोकसभा को जितवाने में अपना अमूल्य योगदान दे।इस अवसर पर भाजपा तथा सुभासपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने तथा संचालन महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह मुन्ना दूबे अरविंद सिंह रमेश सिंह सुनील कुमार गुप्त मनोज राय श्रीराम सोनकर विजय राजभर बिच्छेलाल राजभर संतोष पाण्डेय अखिलेश तिवारी प्रवीण कुमार गुप्त सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आमजन तक गुणात्मक चिकित्सा पहुंचाना ही ध्येयः डॉ संजय सिंह
न ही मैं टूटूंगा और न ही क्षेत्र छोड़कर जाऊंगा : राजीव राय  >>