चुनावो के बीच कारागार मंत्री ने प्रेस वार्ता कर दिया बड़ा बयान





 

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने भाजपा जिला कार्यालय पर एक आवश्यक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

         मंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा की मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार 400 का आंकड़ा पार करेगी। मोदी जी का व्यक्तित्व का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास कर रहा है। भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है, भारत की विदेश नीति अपने चरमोत्कर्ष पर है। रक्षा नीति अपने सर्वोच्च पर है भारत ने रक्षा के क्षेत्र में निर्यात का अब तक का रिकार्ड तोड दिया है। देश की जीडीपी नए कीर्तिमान बना रही है। विदेशी मुद्रा भंडार शिखर पर है। 

        विपक्ष के पास जनहित से जुड़ा कोई भी मुद्दा नहीं है। विपक्षियों ने आम जनमानस में भ्रम फैलाने के लिए घमंडिया गठबंधन बना रखा है, विपक्षी गठबंधन का एक सुर नही है, सबकी अपनी डफली अपना राग है।

   मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है ,मोदी जी कहते हैं भ्रद्याचारी हटाओ वही विपक्षी ठगबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। विपक्षी गठबंधन भ्रष्टाचारियों की बारात है।

विपक्षी गठबंधन ठगबंधन है दिल्ली में आप और कांग्रेस गलबहियां कर रहे हैं वही पंजाब में तू तू मैं मैं कर रहे हैं।

विपक्ष के नेता देश तोड़ने की बात करने वालों का समर्थन करते हैं, संदेश खाली जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चुप रहते हैं। उदयनिधि स्टालिन और शाहजहां शेख के कुकर्मों पर कांग्रेस समेत सभी विपक्षी चुप्पी साध लेते हैं।

विपक्षी ठगों के गैंग का सरगना कांग्रेस है, जिसने आकाश से लेकर पाताल तक घोटाला किया है।

कांग्रेस सपा सहित सभी विपक्षी पार्टियां घोर संप्रदायवाद जातिवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देकर देश को कमजोर करने का कार्य करते हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< आधुनिक भारत के महान शिल्पकार हैं डॉ हेडगेवारः डॉ संजय सिंह
किन्नर समाज ने सपा प्रत्याशी राजीव राय को विजयी होने का दिया आशीर्वाद >>