हाईस्कूल की छात्रा के साथ प्रबंधक ने की छेड़खानी, केस दर्ज





 

 मऊ : हाईस्कूल की छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में हलधरपुर पुलिस ने स्ववित्तपोषित इंटर कालेज के प्रबंधक कुडसर गांव निवासी अशोक सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा गांव के ही स्ववित्तपोषित इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा है। स्कूल परिसर में 19 अगस्त को आयोजित पूजा-पाठ के दौरान प्रबंधक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने मामले की जानकारी प्रधानाचार्य को दी। इसपर प्रबंधक को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया। प्रबंधक बगल के ही एक स्ववित्तपोषित इंटर कालेज में बाबू के पद पर भी कार्यरत है। स्वजन की तहरीर पर हलधरपुर पुलिस ने आरोपित प्रबंधक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि प्रबंधक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। प्रबंधक फरार चल रहा है। उसको पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भरत भैया मधुबन से बसपा उम्मीदवार बने
जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा >>