जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा





मऊ : जिला महिला अस्पताल में बुधवार को अपराह्न ढ़ाई बजे प्रसूता निशा की मौत हो गई। डाक्टर पर लापरवाही का आराेप लगाते हुए स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी 36 वर्षीय निशा को प्रसव पीड़ा होने पर पूर्वाह्ल लगभग 11 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर कुछ देर बाद तेज दर्द होने लगा और कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई। भवेहू के मौत की जानकारी होते ही प्रमोद कुमार साथियों के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंच गया। कुछ देर बाद प्रसूता के रिश्तेदार और गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सभी डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे और डाक्टरों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्वजन को समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। स्वजन की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक निलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 

हेडिग और सब हेड के साथ 200 शब्द में खबर बनाए



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< हाईस्कूल की छात्रा के साथ प्रबंधक ने की छेड़खानी, केस दर्ज
पशु से टकराकर बाइक सवार होमगार्ड की मौत >>