पशु से टकराकर बाइक सवार होमगार्ड की मौत





मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में होमगार्ड रामसरीख यादव (54) की मौत हो गई। वह मुहम्मदाबाद गोहना से काम निपटाकर बाइक द्वारा भुसुवा स्थित अपने घर लौट रहे थे।

यात्रा के दौरान सर्विस लेन पर अचानक एक छुट्टा पशु सामने आ गया, जिससे उनकी बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें मऊ के शारदा नारायण अस्पताल ले गए, जहां रात करीब 11:35 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक रामसरीख पुलिस विभाग में होमगार्ड थे और अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जिला महिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा
पुलिस मुठभेड़ में छीनैती के आरोपी को लगी गोली >>