पिपरीडीह चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मऊ : शिकायतों के निस्तारण और शिकायतकर्ता से दुर्व्यवहार के मामले में चौकी पर भारी सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने शिकायतों के निस्तारण और शिकायतकर्ता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। जांच में दोषी मिलने पर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह चौकी प्रभारी शंकर यादव, मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र, आरक्षी मोहन प्रसाद और जयप्रकाश गोंड को लाइन हाजिर कर दिया। बताया कि चारों के विरुद्ध विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चौकी पर तैनात चारों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और शिकायतकर्ता से दूरव्यवहार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

