सुभासपा उम्मीदवार बार - बार क्यों? बदलते है अपना चुनावी क्षेत्र





मऊ। घोसी लोकसभा चुनाव में भाजपा के सहयोगी दल सुभासपा के उम्मीदवार अरविंद राजभर मैदान में है। अरविंद राजभर ने घोसी लोकसभा का चुनाव लड़ने से पहले दो बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है। एक बार अरविंद राजभर ने 2017 में भाजपा के सहयोग से लड़ा तो 2022 में सपा के सहयोग से लड़ा लेकिन दोनों ही बार अरविंद राजभर को करारी शिकस्त मिली। 2017 में अरविंद राजभर ने बलिया जनपद के बासडीह सीट से चुनाव लड़ा। जहां उन्हें 40234 वोट मिले थे। जिससे तीसरे स्थान पर रहे। बासडीह से रामगोविंद चौधरी जीत गए। बलिया की बासडीह से चुनाव हारने के बाद अरविंद राजभर ने 2022 में वाराणसी की शिवपुरी सीट का रुख किया जहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के खिलाफ ताल ठोक दिया। शिवपुरी में अरविंद राजभर को 87544 वोट मिले जिससे वह दूसरे स्थान पर रहे। अरविंद राजभर को जिस विधानसभा में हार मिली वहां फिर उन्होंने दूसरी बार चुनाव लड़ने के लिए कोई रूपरेखा तय नहीं की हार मिलती गई और उस विधानसभा को छोड़ अगली विधानसभा में लग गए। अरविंद राजभर को बासडीह में हार मिली तो वह शिवपुर चले गए और शिवपुरी से हार मिली तो घोसी लोकसभा चुनाव में ताल ठोक दी। सुभासपा का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव होने बाद भी जनता का भरोसा जीतने में विफल हो जा रहे है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पार्टी का आधिकारिक सिंबल पाने के लिए राजीव राय ने अखिलेश यादव का आभार जताया 
पीड़ित पहुंचे बेटे को खोजते राजीव राय के पास , बेंगलुरु के डीआईजी को लगाया फोन। >>